> Nomad sachin blogs: sachin singh

Game click enjoy

sachin singh लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
sachin singh लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

free classes,1 November Current Affairs,Daily Current Affairs,sachin singh



1. किस राज्य सरकार ने MIT बेस्ड अब्दुल लतीफ़ जमील पावर्टी एक्शन लैब के साथ साझेदारी करने का निर्णय लिया है?
उत्तर – ओडिशा
ओडिशा सरकार ने अब्दुल लतीफ़ जमील पावर्टी एक्शन लैब के साथ साझेदारी करने का निर्णय लिया है। अब्दुल लतीफ़ जमील पावर्टी एक्शन लैब (J-PAL) के संस्थापक नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी तथा एस्थर डफ्लो हैं। ओडिशा सरकार अब्दुल लतीफ़ जमील पावर्टी एक्शन लैब (J-PAL) के साथ मिलकर निर्धन वर्ग के लिए नीति निर्माण तथा अनुसन्धान पर कार्य करेगी।

2. विश्व नगर दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 31 अक्टूबर
31 अक्टूबर को विश्व भर में विश्व नगर दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य बढती हुई जनसँख्या तथा समस्याओं के बीच नियोजित तथा सतत शहरी जीवन के लिए कार्य करना है।

3. किस गोल्फर ने जापान में 2019 जोजो चैंपियनशिप जीती?
उत्तर – टाइगर वुड्स
टाइगर वुड्स ने हाल ही में जापान में 2019 जोजो चैंपियनशिप जीती। यह उनका 82वीं जीत है, इसके साथ ही उन्होंने सैम स्नीड के 82 खिताबों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

4. किस राज्य सरकार ने ‘प्लास्टिक कचरे के बदले भोजन’ नामक पहल शुरू की है?
उत्तर – ओडिशा
ओडिशा के कोरापुट जिले में एक किलोग्राम प्लास्टिक कचरे के बदले में मुफ्त में भोजन दिया जा रहा है। इस योजना का क्रियान्वयन राज्य की ‘आहार’ योजना के तहत किया जा रहा है।

5. हाल ही में जॉन विदरस्पून का निधन हुआ, वे किस देश के मशहूर अभिनेता व कॉमेडियन थे?
उत्तर – अमेरिका
जॉन विदरस्पून जाने-माने अमेरिका अभिनेता व कॉमेडियन थे। उन्होंने 1980 में ‘द जैज़ सिंगर’ से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने ‘हॉलीवुड शफ्फल’, ‘बूमेरंग’, ‘वैम्पायर इन ब्रुकलिन’, तथा ‘द लेडीज मैन’ जैसी फिल्मों में कार्य किया।

6. हाल ही में सैंट किट्स एंड नेविस ने अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर किये, यह देश की महासागर में स्थित है?
उत्तर – अटलांटिक महासागर
भारत ने 30-31 अक्टूबर, 2019 को अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन की सभा का आयोजन नई दिल्ली में किया। इस सभा में दो देशों इरीट्रिया और सैंट किट्स एंड नेविस ने ISA के फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर किये। इसके साथ ही हस्ताक्षरकर्ता देशों की सूची 83 तक पहुँच गयी है।

7. हाल ही में गिरिजा कीर का निधन हुआ, वे किस भाषा की जानी-मानी लेखिका थीं?
उत्तर – मराठी
गिरिजा कीर एक मराठी लेखिका थी, उनका निधन 31 अक्टूबर, 2019 को हुआ। उन्होंने मराठी में कई उपन्यास व कहानियां लिखी हैं। वे 1968 से लेकर 1978 तक ‘अनुराधा’ मैगज़ीन की सहायक सम्पादक भी रहीं।

8. यूनेस्को ने किस भारतीय शहर को ‘क्रिएटिव सिटी ऑफ़ गैस्ट्रोनॉमी’ का खिताब दिया है?
उत्तर – हैदराबाद
यूनेस्को ने विश्व नगर दिवस के अवसर पर हैदराबाद को ‘क्रिएटिव सिटी ऑफ़ गैस्ट्रोनॉमी’ का खिताब दिया, जबकि मुंबई को ‘क्रिएटिव सिटी ऑफ़ फिल्म्स’ का खिताब दिया गया।

9. विश्व मितव्यय दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 31 अक्टूबर
प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को विश्व मितव्यय दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य बचत तथा वित्तीय सुरक्षा को बढ़ावा देना है।

10. 35वें आसियान शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किसने किया?
उत्तर – नरेन्द्र मोदी
35वें आसियान शिखर सम्मेलन की शुरुआत 1 नवम्बर, 2019 को हुई। इस शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किया।
free classes, 1 November Current Affairs, Daily Current Affairs, sachin singh, sachin soni, truthhai na, truthness news, newshut ke, sachin singh classes, sachin soni classes class,

play and earn money